Rajasthan: गहलोत 21 नवंबर को राहुल गांधी संग सूरत-राजकोट में करेंगे जनसभाएं

Rajasthan: राजस्थान सीएम और गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सीनियर ऑब्जर्वर अशोक गहलोत सोमवार को राहुल गांधी के साथ गुजरात के सूरत और राजकोट में चुनावी जनसभाएं करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 21 नवंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे राहुल गांधी सूरत और राजकोट में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पार्टी ने इसकी जानकारी दी।

 Rajasthan

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'राहुल गांधी 21 नवंबर को सूरत और राजकोट में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उस दिन यात्रा में विश्राम का दिन होगा।' उधर, कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने राजकोट में पत्रकारों को बताया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 21 नवंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी। वे 3570 किलोमीटर की दूरी तय करके श्रीनगर पहुंचेंगे और वहीं इस यात्रा की समाप्ति होगी। इस यात्रा के चलते राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था। हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी।

गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीट है जहां दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को जबकि दूसरे चरण में शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदन होगा । राज्य में आठ दिसंबर को मतों की गिनती होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+