नए टीचर्स को खुद नियुक्ति पत्र देंगे राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, छात्रों को भी करेंगे पुरस्कृत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार 5 अक्टूबर को खुद नए टीचर्स को नियुक्ति पत्र देंगे। सभी अभ्यर्थी अध्यापक भर्ती परीक्षा लेवल-1 में सफल हुए है, जिन्हें सीएम गहलोत नियुक्ति पत्र देंगे।

इस दौरान सीएम गहलोत राजस्थान मिशन-2030 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रदेश में टॉप 4 स्थानों पर रहे छात्रों को भी लैपटॉप देकर पुरस्कृत करेंगे।

Ashok Gehlot

स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले चार टॉपर्स को लैपटॉप देकर प्रोत्साहित करेंगे। वहीं, जिले में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 50 छात्रों को टैबलेट और 148 अन्य श्रेष्ठ एंट्री को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।

जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा विभाग की सेकंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड लेवल-1 के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिग, राज्य स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के चार टॉपर्स में हिन्दी भाषा में निबंध लेखन के लिए जोधपुर (ग्रामीण) से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डोली के छात्र महेश, पाली से लीलादेव पारसमल संचेती इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाली की छात्रा भव्या शर्मा का चयन हुआ है।

इंग्लिश लैंग्वेज में लेखन के लिए बांसवाड़ा के खांदू कॉलोनी स्टेटस महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल की छात्रा विधि डामोर और जयपुर में मालवीय नगर स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल की छात्रा सुहानी जैन का चयन हुआ है। बता दें कि शिक्षा विभाग के विजन-2030 को जारी किए जाने के लिए आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला और विद्यालय स्तर के कार्यक्रमों के प्रतिभागी भी वेब लिंक से जुड़ सकेंगे। इसी दौरान निबंध लेखन में जिला स्तर के विजेताओं को जिला स्तरीय कार्यक्रमों में पुरस्कृत किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+