राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत बोले- अलवर में मूक-बधिर बालिका से नहीं हुआ दुष्कर्म
जयपुर, 16 फरवरी: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर में मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले की सीबीआई से जांच करवाने को लेकर केन्द्र सरकार से आग्रह किया गया है। लेकिन सीबीआई इस केस को नहीं ले रही है। भाजपा वाले रेप-रेप चिल्ला रहे हैं, उसके रेक्टम सहित अन्य अंगों पर दुष्कर्म के प्रमाण नहीं मिले हैं। राजनीतिक लाभ लेने के दुर्घटना को दुष्कर्म बताया जा रहा है। पीड़िता के परिवार पर क्या बीत रही होगी, यह बात नहीं सोच रहे हैं।

जांच की मांग नौकरियां रोकना
वहीं सीएम गहलोत ने कहा कि शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा हंगामा कर रही है। सीबीआई जांच की मांग करवाने के पीछे मकसद नौकरियों को रोकना है। भाजपा चाहती है कि नौकरियां रूक जाए और फिर यह सरकार को बदनाम कर सके। गहलोत मंगलवार को राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे।
केस विचारधीन, कुछ नहीं हुआ
उन्होंने कहा कि लोकसभा में सांसद हनुमान बेनीवाल के सवाल के जवाब में केंद्र ने बताया है कि पिछले 10 साल में राजस्थान से सीबीआई को 37 केस मिले, 27 ट्रायल में हैं, यह हालत है। हमने पाली का मनोहर राजपुरोहित अपहरण, जोधपुर लवली कंडारा और अलवर का केस सीबीआई को दे रखा है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक एक लाख युवाओं को नौकरियां दी है। एक लाख प्रक्रिया में है।
जहां शिक्षा कम वहां भाजपा
भाजपा पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि जहां शिक्षा कम है, वहां भाजपा ज्यादा है। हम शिक्षा को बढ़ावा देंगे। राज्य देश का पहला राज्य होगा,जहां गांव-गांव में अंग्रेजी माध्यम से स्कूल खोले जाएंगे। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि उन्हे राजस्थान से कोई मतलब नहीं है, जबकि वह यहीं के हैं। उन्होंने कहा कि ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग लंबे समय से चल रही है। पीएम ने चुनाव से पहले इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की घोषणा की, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications