CM गहलोत ने पूछा- 'गजेंद्र सिंह को PM ने इतना बड़ा पॉर्टफोलियो कैसे दे दिया?

बोले सीएम गहलोत कि 'आज गजेंद्र सिंह खुद अभियुक्त बन गए हैं। उनके परिवार के लोग भी हैं।ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री ने इतना बड़ा पॉर्टफोलियो कैसे दे दिया?'

CM गहलोत

राज्यपाल के अभिभाषण के जवाब में सीएम अशोक गहलोत ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने ईआरसीपी को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर बड़ा हमला बोला। गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे के वक्त ईआरसीपी का प्रोजेक्ट बना था। अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह 75:25 की बात करके राजस्थान को गुमराह कर रहे हैं। उनसे कोई उम्मीद भी नहीं कर सकते। संजीवनी उनके पीछे पड़ी है।

ऐसे व्यक्ति को PM ने इतना बड़ा पॉर्टफोलियो कैसे दे दिया?

संजीवनी चिट फंड घोटाले में जगह-जगह बेचारे गरीब लोगों का पैसा डूब गया। सभी कौम के लोग हैं ,क्या गजेंद्र सिंह को चिंता नहीं होनी चाहिए। कई लोगों ने पूरी जिंदगी की कमाई डूबो दी। मेरे पास बुजुर्ग लोग सीएम हाउस आए थे उनकी पीड़ा सुनकर आंसू आ जाए। सबके पैसे डूब गए। कैसे पैसा वापस दिलवाएं। उनके लोग जेल में बैठे हुए हैं। वे गजेंद्र सिंह खुद अभियुक्त बन गए हैं। उनके परिवार के लोग भी हैं। उनको चिंता नहीं है। ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री ने इतना बड़ा पॉर्टफोलियो कैसे दे दिया?

ईआरसीपी बहुत अहम परियोजना : गहलोत

गहलोत ने कहा- पीएम दौसा आ रहे हैं। यह सुन रहे हैं। यह अच्छा मौका है। हम उन्हें ERCP का मुद्दा याद दिलाएं या हम सब मिलकर दिल्ली चलें। पीएम चाय पिलाएं तो ठीक, इतनी तो पीएम की याददाश्त है कि उनका किया हुआ वादा याद आ जाएगा। नहीं तो हम साथ में उनके भाषण की रिकॉर्डिंग ले जाएंगे। ईआरसीपी बहुत अहम परियोजना है। इस पर हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।

पेपरलीक गंभीर मामला

गहलोत ने कहा- पेपरलीक का मामला बहुत गंभीर है। पूरे देश में पेपरलीक के गैंग बन चुके हैं। गुजरात में पेपरलीक हो गया, वहां बच्च्चे सड़कों पर आ गए। हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना होगा। हम सब मिलकर इसे रोकने पर चिंतन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+