Rajasthan: 26 जून को उदयपुर में होंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, करेंगे किसान महोत्सव का शुभारंभ

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार 26 जून की सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचेंगे। वे 11:30 बजे बलीचा स्थित गौण मंडी प्रांगण में किसान महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से सलूंबर प्रस्थान कर जाएंगे और 1:30 बजे सलूंबर पहुंचकर वहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सलूंबर को जिला घोषित किए जाने पर आयोजित धन्यवाद सभा संबोधित करेंगे तथा यहां से 3:15 बजे डूंगरपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

ashok gehlot

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर राज्य के किसानों को कृषि जगत की नवीन तकनीकों से रूबरू करवाने के उद्देश्य से उदयपुर में कल से दो दिवसीय संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। यह किसान महोत्सव 26 व 27 जून को उदयपुर में बलीचा स्थित कृषि उपज मंडी सबयार्ड में आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि किसान महोत्सव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है एवं जिला प्रशासन द्वारा इसके सफलतम आयोजन का प्रयास किया जा रहा है।

यह रहेगा किसान महोत्सव का कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जून को प्रथम दिन सुबह 11 बजे कृषि उपज मण्डी सब यार्ड बलीचा का लोकार्पण होगा। इसके पश्चात् अतिथियों द्वारा बलीचा के प्रशासनिक भवन में पौधारोपण, कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, अवलोकन व स्मार्ट फार्मिंग का अवलोकन किया जाएगा। इस अवसर पर राज किसान सुविधा एप-डॉक्यूमेंट्री व कृषि एवं उद्यानिकी गतिविधियों की डॉक्यूमेंट्री का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं संभाग के विभिन्न जिलों के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के लाभार्थियों को चैक व गौण मंडी प्रांगण बलीचा के आवंटियों को पट्टा वितरण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+