Rajasthan: 'अब मनचलों की खैर नहीं', सीएम अशोक गहलोत ने उठाया बड़ा कदम
Rajasthan: राजस्थान में अब आशिक मिजाज मनचलों की मुश्किलें बढने वाली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचले युवकों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। सीएम गहलोत ने साफ कहा कि जो मनचले बहन बेटियों से छेड़छाड़ करते हैं, उनसे बदतमीजी करते हैं।

यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि वे मनचलों का इलाज करें। उनके नाम लिखकर राजस्थान लोक सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड को भेंजे। ऐसे मनचलों को अब आरपीएसी और चयन बोर्ड की ओर से डीबार करके प्रतियोगिता परीक्षाओं से बाहर रखने की तैयारी की जा रही है।
अगर लव अफेयर है तो शादी की छूट दें परिजन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि किसी लड़के लड़की का लव अफेयर है तो माता पिता को समझाइस करनी चाहिए। अगर दोनों बालिग हैं और आपस में साथ जीवन बिताना पसंद करते हैं तो ऐसे मामलों में माता पिता द्वारा बच्चों को शादी करने की छूट देनी चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि कई माता पिता ऐसे मामलों को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न मान लेते हैं तो गुस्से में आकर बच्चे घरों से भाग जाते हैं।
उन्होंने कहा कि जोधपुर में हुई घटना भी इसी का नतीजा था क्योंकि ब्यावर के रहने वाले लड़का लड़की शादी करना चाहते थे। घर वाले राजी नहीं हुए तो वे घर से भागकर अहमदाबाद जा रहे थे। इसी बीच जोधपुर में बच्ची के साथ दरिंदगी हो गई। सीएम गहलोत ने कहा कि ऐसे मामलों में माता पिता को अपना दिल बड़ा रखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications