राजस्थान भाजपा नेताओं ने पार्टी आलाकमान को दिया एकजुटता का संदेश, जानिए सियासत की नई तस्वीर

जयपुर, 4 जुलाई। राजस्थान भाजपा नेताओं ने पार्टी आलाकमान के सामने एकजुटता का संदेश दिया है। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद में हुई बैठक में प्रदेश भाजपा नेताओं ने तस्वीरों के जरिए एकजुटता दिखाई है। राजस्थान भाजपा नेताओं ने पार्टी आलाकमान के सामने एकजुटता का संदेश दिया है। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद में हुई बैठक में प्रदेश भाजपा नेताओं ने तस्वीरों के जरिए एकजुटता दिखाई है।

vasundhara raje

इन तस्वीरों को मीडिया अलग नजर से देख रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद सीएम गहलोत को घेरने के लिए एकजुटता का संदेश दिया है। इन तस्वीरों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, चंद्रशेखर औ नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया एक साथ दिखाई दे रहे हैं। भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि राजस्थान में 2023 में भाजपा सरकार बनेगी। हैदराबाद में हुई बैठक के बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

वसुंधरा-शेखावत ने गहलोत के खिलाफ खोला मोर्चा

वसुंधरा राजे आज सीएम गहलोत के गृह जिले जोधपुर के दौरे पर रहेंगी। माना जा रहा है कि इस दौरान वसुंधरा समर्थकों को साथ शक्ति प्रदर्शन करेंगी। ईआरसीपी को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। भाजपा नेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए यही संदेशों से साफ जाहिर है कि पार्टी में सीएम फेस को लेकर रार है।

इसलिए फोटो के जरिए एकजुटता का संदेश दिया गया है। वसुंधरा राजे सीएम पद से किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती है। जबकि सीएम पद के प्रबल दावेदार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया झुकने के लिए तैयार नहीं है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने हाल ही में संकेत दिए थे कि राजस्थान की कमान हाथ में आने पर प्रदेश के 4-5 आईएएस अफसरों से हिसाब लेंगे। मतलब साफ है कि शेखवात सीएम बनने की संपना संजोए हुए है।

सीएम अशोक गहलोत ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित नहीं करने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को निकम्मा बता दिया। सीएम ने कहा कि मोदी के मंत्री का दिमाग अब्सेंट रहता है। पीएम क्या बोल रहे हैं। इन्हें नहीं मालूम। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया था। लेकिन केंद्रीय मंत्री शेखावत का कहना है कि पीए मोदी ने ऐसा कोई वादा नहीं किया है। सीएम गहलोत लगातार शेखावत पर निशाना साध रहे हैं।

मतलब साफ है कि गहलोत केंद्रीय मंत्री शेखावत को वसुंधरा राजे से भी बड़ा विरोधी मान रहे हैं। राजस्थान की राजनीति में सीएम गहलोत ने विधानसभा उप चुनाव से लेकर राज्यसभा चुनाव में भाजपा को पटखनी दी है। ऐसे में भाजपा नेताओं ने सीएम गहलोत को घेरने के लिए फोटो के जरिए एकजुटता का संदेश दिया है। यह संदेश तस्वीरों तक ही सीमित रहेगा या फिर धरातल पर भी उतरेगा, इस सवाल का जवाब देने के लिए भाजपा नेता फिलहाल मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+