Rajasthan: 'भाजपा में वॉशिंग मशीन लगी है', सीएम गहलोत ने भाजपा पर किया तीखा वार
Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र में एनसीपी विधायकों के बीजेपी सरकार में शामिल होने के मामले में तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भोपाल में कहा कि एनसीपी ने 70 हजार करोड़ का घोटाला कर दिया। तीन दिन बाद उसी एनसीपी से विधायक तोड़ लिए और मंत्री बना दिया। भाजपा के पास वॉशिंग मशीन लगी हुई है। जैसे ही दूसरी पार्टी के नेता इनकी पार्टी में शामिल होते हैं, वे पाक साफ हो जाते हैं। महाराष्ट्र में जिन लोगों ने शपथ ली, उन सब पर ईडी के चार्जेज थे।

अजीत पवार पर तो 1000 करोड़ का चार्ज था। बीजेपी सरकार में शामिल होते ही सब पाक साफ हो गए। इनका जिस तरह का बर्ताव है, पता नहीं देश किस दिशा में जाएगा। गहलोत ने कहा- पहले पदाधिकारी बनने के लिए लोग सिफारिश करवाते हैं कि हमें कार्यकारिणी में पद मिलना चाहिए। पदाधिकारी बनने के बाद हालत यह हो जाती है कि प्रदेश अध्यक्ष को पांच लोग भी काम करने वाले नहीं मिलते हैं। अध्यक्ष ढूंढता रह जाता है। यह क्या तरीका होता है? जब कोई पदाधिकारी बना है तो वह खुद प्रदेश अध्यक्ष को आकर कहे कि मैं क्या काम कर सकता हूं। पद मिलने के बाद ज्यादातर पदाधिकारी इनएक्टिव हो जाते हैं।
गहलोत ने कहा- सोनिया गांधी ने एक बार कहा था कि सब को धैर्य रखना चाहिए। हर कोई विधायक और सांसद नहीं बन सकता। धैर्य रखने वालों को कभी न कभी पद मिलता है।कई उदाहरण सामने हैं, कई ऐसे लोग विधायक, सांसद बने जो सोच भी नहीं सकते थे। इस समय जो पदाधिकारी बने हैं उन पर जिम्मेदारी ज्यादा है। इस वक्त हमारी केंद्र में सरकार नहीं है। हम जब पहली बार पदाधिकारी बने, तब केंद्र में और ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस की सरकारें थीं। अब हमारे सामने चैलेंज है, हमें राहुल गांधी और खड़गे साहब के हाथ मजबूत करने हैं।












Click it and Unblock the Notifications