Rajasthan: कांग्रेस में 77 BCC अध्यक्षों की नियुक्तियां, देखें सूची

अजमेर के ब्यावर में अशोक रांका, जवाजा में धर्मेंद्र सिंह रावत,अराई में किशनलाल और किशनगढ़ में शक्की मोहम्मद को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की चौथी लिस्ट जारी कर 77 BCC अध्यक्ष लगाए हैं। 18 जिलों- अजमेर, अलवर , बारां , बाड़मेर, भरतपुर , भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ , जयपुर, जालौर, झुंझुनू, करौली, सीकर जिला में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

अजमेर में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त

अजमेर के ब्यावर में अशोक रांका, जवाजा में धर्मेंद्र सिंह रावत, अराई में किशनलाल और किशनगढ़ में शक्की मोहम्मद को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अलवर में 12 BCC अध्यक्ष लगाए

अलवर के बहरोड में विकास यादव, अलवर सिटी-ए में जयदीप आर्यन, अलवर सिटी-बी में प्रीतम सिंह, मांजरी कालान में विकास शेखावत, किशनगढ़ बास में संदीप पाटिल, कोटकासिम में रामप्रसाद गुर्जर, नीमराणा में संजय सिंह चौहान, लक्ष्मणगढ़ में नवीन कुमार, टहला में हनुमान सहाय शर्मा, थानागाजी में बनवारी लाल शर्मा, टपूकड़ा में अख्तर खान, तिजारा में धर्मपाल गुर्जर को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन में लंबे समय से खाली थे पद

कांग्रेस संगठन में पिछले लंबे समय से हजारों पद खाली पड़े हैं। कार्यकर्ता लगातार मांग कर रहे थे कि रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियुक्तियां हों ताकि आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय हो सके। दिसंबर 2022 के पहले हफ्ते में प्रदेश प्रभारी बने सुखजिन्दर सिंह रंधावा के सामने भी खाली पदों पर नियुक्तियों का मामला उठा था। रंधावा ने जल्द नियुक्तियों का आश्वासन दिया।

अब हो रही नियुक्तियां

4 जनवरी को 100 ब्लॉक अध्यक्षों के नियुक्ति की पहली सूची जारी की गई थी। इसके बाद 6 जनवरी को 88 और 10 जनवरी को 47 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। 11 जनवरी को 338 और 19 जनवरी को 107 मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई। अब 29 जनवरी को 77 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति और की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+