तेलंगाना में नहीं चलेगी 'छापे की राजनीति', बिहार में RJD नेताओं के घर CBI रेड पर बोले CM केसीआर
हैदराबाद, 05 सितंबर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री व टीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने कथित तौर पर कहा कि टीआरएस नेताओं को प्रवर्तन निदेशालय (ED) या फिर सीबीआई की धमकियों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन हमें सतर्क रहना होगा। सीएम केसीआर ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य में अपने विरोधियों के खिलाफ अपनी एजेंसियों का इस्तेमाल कभी भी कर सकती है।

तेलंगाना के सीएम व टीआरएस अध्यक्ष सीएम केसीआर ने एनडीए नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसिंयों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने पिछले दिनों विपक्षी दलों के नेताओं घर पर जांच एजेंसियों की रेड का हवाला देते हुए पटना में केसीआर ने कहा कि बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन सरकार की सहमित के बिना कार्रवाई की जा रही है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि राज्य सरकार भी पश्चिम बंगाल की तर्ज पर 'सीबीआई के लिए सामान्य सहमति' वापस लेगी या नहीं।
टीआरएस को मिलेगी 90 सीटें- केसीआर
सीएम केसीआर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में टीआरएस को जबर्दस्त समर्थन मिलेगा। पार्टी यहां 90 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। राव ने कहा कि मुनुगोड़े में भी टीआरएस कांग्रेस से 15 फीसदी वोटों से आगे चल रही है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि मुनुगोड़े में भाजपा केवल तीसरा स्थान हासिल कर पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications