Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड चुनाव 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- कांग्रेस और आप को मैं चुनौती नहीं मानता

उत्तराखंड चुनाव 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- कांग्रेस और आप को मैं चुनौती नहीं मानता

देहरादून, 01 अक्टूबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह कांग्रेस और आप को चुनौती नहीं मानते हैं। उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती उत्तराखंड का सतत विकास करना है। उन्होंने कहा, मैं अकेला नहीं हूं। विश्व का सबसे बड़ा नेतृत्व, सबसे बड़ी पार्टी और कार्यकर्ताओं की फौज मेरे साथ है। मुख्यमंत्री ने यह बात एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत ने बढ़िया काम किया है। उन्होंने जो कार्य किए हैं, उन्हें ही वह आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हजारों घोषणाएं होती थीं लेकिन उनमें से कई पूरी नहीं होती थी। हम जो भी घोषणाएं कर रहे हैं, उन्हें पूरा करेंगे। वह मिलजुलकर सरकार चला रहा हैं और सबका आशीर्वाद उनके साथ है। किसी को कोई आपत्ति नहीं है।

pushkar singh dhami

पंजाब कांग्रेस पर पुष्कर सिंह धामी ने किया तंज

धामी ने कहा कि पंजाब में जो हुआ है, पूर्व मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने जिस तरह की बात कही। वह सोचनीय प्रश्न है कि कांग्रेस किस तरफ जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का यही इतिहास है और उसे राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की घोषणाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों का एजेंडा उत्तराखंड में केवल चुनाव का है। जनता समझती है कि जो काम दिल्ली में न हो पाया, वह उत्तराखंड में कैसे हो जाएगा। हमारा एजेंडा केवल चुनाव नहीं राज्य का विकास है।

चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए कोर्ट जाएंगे

धामी ने कहा कि जनता के बीच जो भी आवाज आ रही है, हम सबका रास्ता निकाल रहे हैं। भू कानून पर उच्च स्तरीय समिति बना दी। पलायन, रोजगार, औद्योगिक विकास को भी ध्यान में रखेंगे। समिति सिफारिश पर सरकार कानून बनाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार के अनुरोध पर न्यायालय ने सशर्त चारधाम यात्रा शुरू करने की अनुमति दी है, लेकिन यह नाकाफी है। बहुत कम लोग यात्रा पर जा पा रहे हैं। जल्द ही न्यायालय में अनुरोध करने वाले हैं कि संख्या बढ़ा दी जाए। हम चाहते हैं कि एक भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।

सीएम ने कहा कि अटल आयुष्मान योजना लोगों के लिये वरदान साबित हुई है। इस योजना में अब तक 3.50 लाख लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है, जिस पर 460 करोड़ रूप्ये व्यय किये गये हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+