पंजाब: इंग्लिश फॉर वर्क प्रोग्राम से नौजवान बनेंगे अंग्रेजी में माहिर, भगवंत मान सरकार ने उठाया बड़ा कदम
पंजाब के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा कदम उठाया है। युवाओं को अंग्रेजी में पारंगत बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ा निर्णय लेते हुए इंग्लिश फॉर वर्क प्रोग्राम के तहत उच्च शिक्षा विभाग और ब्रिटिश काउंसिल के बीच एम.ओ.यू. (मेमोरंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग) साइन किया है।
इंग्लिश फॉर वर्क प्रोग्राम से पंजाब के नौजवान वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए अंग्रेजी में माहिर बनेंगे। एम.ओ.यू. के तहत मुफ्त अंग्रेजी ट्रेनिंग के लिए उच्च शिक्षा विभाग पहले बैच में 5000 विद्यार्थियों का चयन करेगा।













Click it and Unblock the Notifications