पंजाब में गर्मियों में बिजली कटों से मिलेगी राहत, अपने रूट से कोयला लाएगी भगवंत मान सरकार

पंजाब सरकार की कोयले को लेकर की गई मांग को केंद्र सरकार ने मान लिया है और एक पत्र भी 24 तारीख को जारी कर दिया गया है। उड़ीसा नदी के नजदीक कोयले की माइन को शिप के जरिये नहीं बल्कि अपनी मर्जी से रेलवे के द्वारा भी लाया जा

भगवंत मान

केंद्र ने पंजाब सरकार को एक बड़ी राहत दी है। बताया जा रहा है कि कोयले को लेकर केंद्र ने फिलहाल आर.एस.आर. रूट वाली शर्त को हटा दिया है, जिसके बाद अब पंजाब सरकार अपने रूट के माध्यम से कोयला लाएगी।

बता दें कि पंजाब सरकार ने इस रूट को रद्द करने की केंद्र सरकार से मांग की थी, जिसके चलते केंद्र ने इस रूट वाली शर्त को हटा दिया है। सी.एम. मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे को उनके समक्ष रखा था, जिसके बाद विचार करने के बाद केंद्र ने इस शर्त को हटा दिया है। वहीं केंद्र द्वारा इस फैसले को मंजूरी दिए जाने के बाद सी.एम. मान ने केंद्र सरकार का आभार जताया है और कहा कि राज्य में अब गर्मियों में बिजली की कोई कमी नहीं आएगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों के दौरान इस मुद्दे को लेकर काफी ऐतराज जताया जा रहा था और पंजाब सरकार ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र तक पहुंच की और अंततः केंद्र ने इस शर्त को हटा दिया है।

दरअसल पंजाब सरकार की कोयले को लेकर की गई मांग को केंद्र सरकार ने मान लिया है और एक पत्र भी 24 तारीख को जारी कर दिया गया है। उड़ीसा नदी के नजदीक कोयले की माइन को शिप के जरिये नहीं बल्कि अपनी मर्जी से रेलवे के द्वारा भी लाया जा सकता है। क्योंकि रेलवे द्वारा मंगवाया गया कोयला सस्ता पड़ता है। सी.एम. मान ने कहा कि सोलर बिजली और पावर को लेकर मध्यप्रदेश के साथ हमारा समझौता चल रहा है।

सी.एम. मान ने कहा कि जब मध्य प्रदेश को बिजली चाहिए होती है तब पंजाब को नहीं चाहिए होती और जब पंजाब को चाहिए होती है तो मध्यप्रदेश को नहीं चाहिए होती है। ऐसे में जून और जुलाई महीने में 3000 मेगा वाट बिजली देने का वादा किया गया है। वहीं सी.एम. मान ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद पंजाब के लोगों को विश्वास दिलाया है कि पिछली बार की तरह इस बार भी बिजली की घरेलू और खेती बाड़ी और इंडस्ट्री में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

वहीं मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर सी.एम. मान ने कहा आम आदमी पार्टी जेल से नहीं डरती। दुख इस बात का है जो अच्छा काम करता है उनको जेल में भेज दिया जाता है। सत्येंद्र जैन अस्पताल बना रहे थे, मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए, जिसकी दुनिया में चर्चा हो रही है, उसको जेल भेज दिया गया। सी.एम. मान ने कहा कि स्कूल बनाने वालों को जेल में डाल देना सिर्फ बीजेपी का एजेंडा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: नशा के खिलाफ भगवंत मान सख्त, पाक द्वारा फेंकी गई करोड़ों की हेरोइन बरामद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+