पंजाब विजिलेंस ब्‍यूरो का एक्‍शन, फर्जी फर्मों के जाली बिल तैयार करने वाला वन अधिकारी धरा

चंडीगड़। पंजाब विजिलेंस ब्‍यूरो की टीम द्वारा भ्रष्‍टाचार के मामले में फिर कार्रवाई की गई है। इस बार वन रेंज अफसर बुढलाडा सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी ने वन अफसर मानसा अमित चौहान और अन्य के साथ मिलीभगत कर फर्जी फर्मों के जाली बिल तैयार कर लाखों रुपए का गबन किया है, जिसके बाद विजिलेंस ब्‍यूरो ने आज उन्हें गिरफ्तार किया।

punjab vigilance bureau action against corruption

विजिलेंस ब्‍यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि, इस मामले को लेकर उक्त अधिकारी के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज था। तफ्तीश के दौरान पाया गया है कि सुखविंद्र सिंह जो 2021 में रेंज अफसर बुढलाडा तैनात रहा है, ने अमित चौहान व अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर लाखों रुपए का गबन किया है, जिसके बाद विजीलैंस ने शिकंजा कसा है।

इससे पहले विजिलेंस ब्‍यूरो ने पंजाब में कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कहा गया कि, अब एक और पूर्व मंत्‍री पर शिकंजा कसने की तैयारी है। अब पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर विजिलेंस की निगाहें हैं। बताया जा रहा है कि, एक भ्रष्‍टाचार के एक कांड में उनके रिश्तेदार जो-जो जोहल का भी नाम सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने मनप्रीत बादल के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने मनप्रीत बादल के खिलाफ अनाज की ढुलाई में घोटाला करने की शिकायत दर्ज करवाई है। सिंगला का कहना है कि मनप्रीत बादल ने घोटाला किया है और उनका साथ जो-जो जोहल ने भी दिया है। एक भाजपा नेता ने कहा कि, अब देखना यह होगा कि विजिलेंस शिकायत दर्ज करने के बाद क्या एक्शन लेती है। उन्‍होंने कहा कि, पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और उनसे जुड़े व्‍यक्तियों के खिलाफ करप्शन मामले में विजिलेंस को शिकायत की गई है। उधर, कल हुई गिरफ्तारी के बाद से पंजाब के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कल उन्‍हें टैंडर घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद उन्‍हें कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि, कोर्ट से भी आशू को झटका लगा है। कोर्ट द्वारा आशू को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जिला अटॉर्नी पुनीत जग्गी ने बताया कि, अब आशू रिमांड पर होंगे और उनसे घोटाले के आरोप में पूछताछ होगी। उसके बाद पंजाब विजिलेंस ब्‍यूरो उन्‍हें पुन: 27 अगस्त को कोर्ट में पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+