पंजाब: सड़क सुरक्षा फोर्स की वर्दी तैयार, हादसे में घायलों की बचाएंगे जान, जानें क्या है खासियत
पंजाब सरकार हादसे को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन किया है। ये फोर्स सड़क हादसे को रोकने का काम करेगा। इस बीच सड़क सुरक्षा फोर्स की वर्दी सुर्खियों में है। पंजाब सरकार ने सड़क सुरक्षा फोर्स की वर्दी तैयार करवाई है। खास बात है कि इसे छात्रों ने डिजाइन किया है। इसे नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईआईएफटी) के छात्र-छात्राओं ने डिजाइन किया है।
पंजाब सरकार ने विदेशों की तर्ज पर सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन किया है। जो सड़क हादसों और गैगस्टरों से निपटेंगे। ड्रेस की बात की जाए तो इसमें खाकी शर्ट और ब्लैक पैंट रहेगी। साथ ही जूते ब्लैक रहेंगे। कैमरे व ब्रेथ एनालाइजर जैसी सारी सुविधाएं से शर्ट लैस है। सर्दी के लिए अलग और गर्मी के लिए अलग ड्रेस रहेगी।

शर्ट में लगे रेडियम से फोर्स को काफी मदद मिलेगी। रात को लाइट पड़ने पर सुरक्षा फोर्स के कर्मी दूर से दिख जाएंगे। ड्रेस पहनकर वह हादसों के घायलों की आसानी से मदद कर पाएंगे। पंजाब सरकार ने सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए 5 हजार पदों की मंजूरी दी है। इसके लिए 22 सितंबर यानी शुक्रवार को इनलोगों की पासिंग परेड होगी। पहले चरण में कुल 1596 को सड़क सुरक्षा फोर्स में शामिल किया गया है। इनकी ट्रेनिंग अभी चल रही है। इनमें 1012 पुरुष और 288 महिला शामिल हैं।
पंजाब सरकार ने सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए 30 करोड़ का बजट पास किया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए फोर्स के लिए गाड़ी खरीदने का काम तेजी से चल रहा है। कई आधुनिक गाड़ियां खरीदी जाएंगी। जिससे आसानी से हादसे में घायलों को आसानी से अस्पताल पहुंचाया जा सके। अधिकतर हादसे शाम 6 से रात 12 बजे के बीच होते हैं। इस समय सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बहुत कम होती है। जिसके चलते कई बार हादसों में घायल लोग उपचार के बिना दम तोड़ देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications