पंजाब: मान कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर, स्पोर्ट्स पॉलिसी को मंजूरी

Punjab Government

चंडीगढ़: पंजाब में मान कैबिनेट की शनिवार को अहम मीटिंग हुई। इस दौरान कैबिनेट की ओर से कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमत्री भगवंत मान के नेतृत्व में यह मीटिग की गई है। मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में कुलदीप सिंह धीलवाल, गुरमीत खुड्डिया व वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने लाइव होकर जानकारी दी।

पंजाब कैबिनेट में लिए गए ये अहम फैसले
-स्पोर्ट्स पॉलिसी को दी मंजूरी
-आटा-दाल स्कीम को प्रवानगी
- पंजाब में 500 नए डिपो खोले जाएंगे
-आटा दाल बांटने की प्रकिया के तहत आटा घर-घर पहुंचाने की मंजूरी
-पंजाब की नई खेल पॉलिसी को मंजूरी
-कई वर्षों से खेल पॉलिसी पैंडिंग पड़ी थी
-ब्लॉक से लेकर ओलिंपिक तक के सफर तक खरड़ा तैयार किया
-200 योगा ट्रेनर रखे जाने की दी मंजूरी
-स्क्रैप पॉलिसी में सरकार ने संशोधन को दी मंजूरी
-GRAU में 14 सुपरवाइजर की पोस्ट को दी मंजूरी
-क्रशर पॉलिसी में सुधार किया जाएगा
-राज्य कानूनी सेवाओं की 8-9 जिलों में खाली पदों को दी मंजूरी
-गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में 14 पोस्ट को मजूरी
-लेबर मजदूरों को रजिस्टर करने की प्रक्रिया आसान की गई है
-पटियाला व अमृतसर डेंटल कालेज में 39 पोस्ट की मंजूरी दी, रखे जाएंगे प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर
-पंजाब राज कानूनी सेवाओं अथारिटी के लिए भर्ती की मंजूरी, 8-9 जिलो में भरी जाएंगी खाली पोस्टें

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुडि्डया ने बाढ़ के हुए नुकसान पर चर्चा करते हुए कहा कि बाढ़ के चलते 44 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ के कारण करीब 900 घरों को नुकसान हुआ। 391 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। बाढ़ के कारण कारण 6 लाख एकड़ की फसल खराब हुई है। राज्य मे 1500 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह आंकड़े आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकते हैं। 19 जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाई जा रही है। सरकार ने स्पेशल गिरदावरी करने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि 15 अगस्त तक गिरदावरी पूरी करने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार ने केंद्र को नुकसान की भरपाई पूरी करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+