पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां की नई पहल, पराली ना जलाने वालों के लिए बड़ा ऐलान
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने नई पहल करते हुए धान की पराली को आग न लगाने वाले अपने हलके के गांव की पंचायतों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने अपने एख्तियार कोटे से पंचायतों को एक-एक लाख रुपए का ऐलान किया है। संधवां ने कहा है कि पराली जलाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति खत्म होने के साथ-साथ पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जैसे-जैसे लोग पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक हो रहे हैं, ऐसा करना छोड़ रहे हैं।

संधवा पराली को न जलाने के बारे में लगातार न केवल जागरूक करते रहें, बल्कि ऐसा न करने वालों को सम्मानित भी करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने विधानसभा में एक समारोह के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसानों को सम्मानित किया।
इस सम्मान समारोह में फरीदकोट जिले के 18, मोगा के 13, संगरूर के 10, रूपनगर के 1 और गुरदासपुर के 10 और लुधियाना व बरनाला के 7 किसानों को सम्मानित किया गया। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की भी अपील की।












Click it and Unblock the Notifications