पंजाब: AAP ने दिया कांग्रेस को एक और झटका, सीनियर नेता श्रीकंठ जज को सीएम मान ने कराई पार्टी ज्वाइन
पंजाब के सीनियर कांग्रेस नेता श्रीकंठ जज AAP में शामिल हो गई है। सोमवार को भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

जालंधर के सीनियर कांग्रेसी और हिंदू नेता श्रीकंठ जज ने आज आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। श्रीकंठ जज कई दशकों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे।
सोमवार को सीएम भगवंत मान ने जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान श्रीकंठ जज को खुद पार्टी जॉइन करवाई और स्वागत किया।
इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि ऐसे समाज सेवी और राजनीतिक लोगों के आगे आने से आम आदमी पार्टी और मजबूत हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications