पंजाब में बनेंगे 117 मोहल्ला क्लीनिक, मंत्री बोले- अब से सभी को मिलेगा फ्री इलाज
पंजाब में बनेंगे 117 मोहल्ला क्लीनिक, मंत्री बोले- अब से सभी को मिलेगा फ्री इलाज
चंडीगढ़, 29 अप्रैल: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने एक और चुनावी वादा पूरा करना शुरू कर दिया है। पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे हैं। इसके लिए सरकार ने सभी सिविल सर्जनों को पत्र जारी कर बिल्डिंगों की लिस्ट मांगी है। सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि इसी साल के अंत तक लोगों को इन मोहल्ला क्लीनिकों में इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। कुछ दिन पहले सीएम भगवंत मान ने दिल्ली का दौरा किया था। जहां उन्होंने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा किया था।

नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर ने इस संबंध में सिविल सर्जनों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि वह अपने MLA से मिलें। जिसके बाद मोहल्ला क्लीनिक खोलने के लिए एरिया चुन लें। वहां की बिल्डिंग के बारे में पूरी जानकारी भेज दें। अगर बिल्डिंग नहीं है तो जमीन का ब्यौरा दें। इसकी रिपोर्ट 1 मई तक मांगी गई है। उसके बाद चंडीगढ़ में मोहल्ला क्लीनिक की पूरी योजना बनाकर काम शुरू कर दिया जाएगा।
इस बारे में सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि हम दिल्ली गए थे। वहां अमीर मरीज भी मोहल्ला क्लीनिक में इलाज करवा रहे हैं। वह ऑनलाइन नाम रजिस्टर्ड करवाते हैं। डॉक्टर दवाई देते हैं। टेस्ट भी हो जाते हैं। बढ़िया सिस्टम है। किसी को दूर नहीं जाना पड़ता। इसी तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे। अगले महीने से सरकारी अस्पतालों का सिस्टम भी सैट कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications