अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने गए पंजाब के विधायक और मंत्री हिरासत में
अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने गए पंजाब के विधायक और मंत्री हिरासत मेंलिया गया।

शराब नीति मामले में सी.बी.आई. द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रविवार पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद पंजाब से भी सभी मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी दिल्ली पहुंच गए हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि दिल्ली पुलिस ने सीबीआई कार्यालय जाते समय विधायकों और चेयरमैनों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें बवाना थाने ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह, कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा , विधायक गुरलाल घनौर, विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा, विधायक लुधियाना सेंट्रल अशोक पराशर पप्पी, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, जिला प्रधान और योजना समिति के चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़, पंजाब राज्य सचिव और मार्कफेड के अध्यक्ष अमनदीप सिंह मोही सहित कई विधायकों और चेयरमैन को हिरासत में ले लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications