पंजाब में किसानों से 140 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की सरकारी खरीद हुई, भुगतान भी किया जा रहा

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों की फसल खूब खरीदवा रही है। भगवंत मान की सरकार के मंत्री लाल चंद ने आज बताया कि, सूबे में 140 लाख मीट्रिक टन से धान की सरकारी खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, 1,84,409 किसानों के खातों में ₹5334.54 करोड़ की राशि भी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि, अब तक किसानों के खातों में ₹25424.86 करोड़ जमा किए जा चुके हैं।

punjab minister Lal Chand Kataruchak talk on paddy procurement in punjab

लाल चंद ने कहा कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में हमारी सरकार किसानों की फसल का चारा लेने के लिए भी कटिबद्ध है। किसानों को पूरा बकाया भी दिया जाएगा। भुगतान जल्द होगा।

इधर, 'आप' के लिए अहम खबर
आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताया कि, चंडीगढ़ नगर निगम मेयर की कुर्सी से जुड़ी चुनावी याचिका में कभी भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट अपना फैसला दे सकता है। बता दें कि, हाईकोर्ट ने जनवरी महीने में दायर इस याचिका पर अपना फैसला 'रिजर्व' रख लिया था। मेयर की कुर्सी पर भाजपा की सर्बजीत कौर हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 8 जनवरी को हुए मेयर चुनाव में धांधली के आरोप लगाए थे। सबसे ज्यादा पार्षद होने के बावजूद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर भाजपा उम्मीदवार चुने गए थे। वोटों की गिनती में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए AAP ने हाउस में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। भाजपा का मेयर बनने पर हाउस में शहर की सांसद किरण खेर की मौजूदगी में भारी हंगामा हुआ था। बड़ी मुश्किल से सर्बजीत कौर को मेयर की कुर्सी पर बिठाया जा सका था। इसके बाद AAP ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

आप के पार्षद अंजू कत्याल, प्रेम लता तथा राम चंद्र यादव ने याचिका हाईकोर्ट में दायर की थी। इसमें भाजपा की मेयर सर्बजीत कौर समेत सीनियर डिप्टी मेयर दिलिप शर्मा और डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता के चुनाव को रद्द करने की मांग की गई थी। मेयर कार्यकाल 31 दिसंबर तक ही है। ऐसे में याचिका में फैसला यदि AAP के हक में भी आता है तो मेयर की कुर्सी पर अब कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+