पंजाब: पराली जलाने के बढ़ते मामलों को सख्त मान सरकार, 4 अधिकारी सस्पेंड
चंडीगढ़: पंजाब सरकार पराली जलाने के बढ़ते मामलों को लेकर एक्शन नजर आ रही है। जिसके बाद अब मंत्री कुलदीप धालीवाल ने 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। किसानों द्वारा फसलों के अवशेष को आग लगाने के कारण प्रदूषण भी बढ़ रहा है जो एक गंभीर विषय है। हालांकि सरकार की तरफ से किसानों को हर पहलू पर जागरुक किया जा रहा है, लेकिन यह मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि पंजाब में इस बार करीब 10 हजार मामले दर्ज किए गए हैं।
इसी पर अब एक्शन लेते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने चार अधिकारियों के सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार पटियाला,संगरूर,तरनतारन और पट्टी से पराली जलाने की सबसे ज्यादा शिकायतें आई थी। जिसके बाद संगरूर के मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी के अलावा समाना, चोहला साहिब और पट्टी के खेतीबाड़ी अधिकारी सस्पेंड किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications