पंजाब: अचानक बिजली दफ्तर पहुंचे हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री को देख मचा हड़कंप
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने अचनाक बिजली ऑफिस का दौरा किया।

अमृतसर: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बुटाहरी बिजली कार्यालय में अचानक छापा मार कर स्थिति का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ बातचीत की और विभाग के बारे में फीडबैक लिया।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के द्वारा बदले गए कार्यालय के समय को हर हाल में लागू किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सुबह समय से कार्यालय पहुंच कर लोगों का काम प्राथमिकता के आधार पर हो।
उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि वे किसी भी उपभोक्ता को बेवजह परेशान न करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पंजाब सरकार बहुत सख़्त है और इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में पंजाब के अन्य कार्यालयों की भी औचक जांच की जाएगी ताकि पंजाब सरकार के द्वारा गर्मी और आम लोगों की मुश्किलों को देखते हुए बदले गए दफ्तरों के समय को मुकम्मल तौर पर लागू करवाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications