पंजाब: मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किसानों तक पहुंचाने के लिए ‘किसान-ए-बागबानी’ एप्प किया लॉन्च
पंजाब के मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किसानों तक पहुंचाने के लिए ‘किसान-ए-बागबानी’ एप्प लॉन्च किया है।

मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बागवानी विभाग से संबधित योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए 'किसान-ए- बागबानी' एप्प जारी किया। कैबिनेट मंत्री ने बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि इस एप्प का मुख्य मकसद विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों तक जल्द पहुंचाना, योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आॅनलाइन आवेदन करके विभाग में पारदर्शिता लाना और एप्लीकेशनों की ट्रेकिंग करना है। उन्होंने बताया कि इस एप्प द्वारा किसानों को अलग-अलग मंडियों में फलों, सब्जियों के रोजाना के दाम और मौसम के बारे में जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: मान सरकार ने 66 केवी उपकेंद्र मिर्जे का किया शिलान्यास, 5.79 करोड़ रुपये आएगी लागत












Click it and Unblock the Notifications