पंजाब: मंत्री अमन अरोड़ा ने राज्यपाल पर साधा निशाना, कहा- 'ऑपरेशन लोटस के लिए कर रहे काम'
चंडीगढ़: पंजाब सरकार और राज्यपाल के बीच तनातनी बनी हुई है। आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल द्वारा विधानसभा सत्र के विधायी कार्यों का ब्योरा मांगने को 'दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय' करार दिया और आरोप लगाया कि पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' सफल करने के लिए राज्यपाल भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।

अब इस संबंध में पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें उन्होंने राज्यपाल पर निशाना साधा है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि बीते 75 साल में कभी किसी राष्ट्रपति या राज्यपाल ने सत्र बुलाने से पहले विधायी कार्यों की सूची नहीं मांगी, लेकिन पंजाब में ऐसा पहली बार हो रहा है कि राज्यपाल, बीजेपी और कांग्रेस के साथ मिलकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और आम आदमी पार्टी की सरकार को काम करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
अरोड़ा की ने कहा पिछले में 3 दिनों से जो घटनाक्रम घट रहा है पंजाब के राज्यपाल केंद्र सरकार के कहने पर काम कर रहे हैं। राज्यपाल ने ऑपरेशन लोटस को कामयाब करने के लिए सदन नहीं होने दिया और पंजाब की जनता को सच्चाई से महरूम रखा। 27 को पंजाब के सत्र के मंजूरी के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगी, लेकिन राज्यपाल की तरफ से अनुमति न देकर हमसे पूछा गया कि किन विधायी कार्यों की सूची मांगी है।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 27 सितंबर को सत्र बुलाया गया वो जनता से जुड़े मुद्दों के लिए बुलाया गया है जिसमें पराली, इंवेस्टमेंट पंजाब जैसे मुद्दों पर चर्चा की जानी है। ये रूटीन का सत्र है। वहीं अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्यपाल की तरफ से विधानसभा सचिव से सत्र को लेकर जो ब्यौरा मांगा गया ये उसका जवाब दिया जाएगा या नहीं इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कानूनी राय ले रहे हैं और वहीं इसका जवाब देंगे।












Click it and Unblock the Notifications