पंजाब: मंत्री अमन अरोड़ा बोले- सीएम मान ने दिया CLU को सरल बनाने का आदेश

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दावा किया है कि सूबे मुख्यमंत्री भगवंत मान चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) की जटिल प्रक्रियाएं समाप्त करने को वचनबद्ध हैं।

Punjab government

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दावा किया है कि सूबे मुख्यमंत्री भगवंत मान चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) की जटिल प्रक्रियाएं समाप्त करने को बचनबद्ध हैं। CM ने इस प्रक्रिया को सरल बनाने के आदेश दिए हैं। उद्योगपतियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने उद्योगों को नक्शे की मंजूरी एक ही विभाग से लेनी की अनुमति दे दी है।

अमन अरोड़ा गुरुवार को संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री चेंबर की जनरल हाउस की बैठक में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। बैठक में PSIDC चेयरमैन जसवीर सिंह कुदनी ​​​​​के अलावा संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री चेंबर चेयरमैन डॉ. AR शर्मा, वाइस चेयरमैन घनश्याम कांसल, जिला अध्यक्ष संजीव चौपड़ा किटी, कौंसिल अध्यक्ष निशान सिंह टोनी और ब्लॉक अध्यक्ष राजीव मक्खन शामिल थे।

बैठक में अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों के सलाह और मांगों को नई इंडस्ट्री पॉलिसी में शामिल किया है। इंडस्ट्री से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह खुद 24 घंटे हाजिर हैं।

समस्या आने पर किसी भी वक्त संपर्क करें उद्योगपति

जसवीर कुदनी ने कहा कि उनका प्रयास है कि पंजाब के अलावा संगरूर में इंडस्ट्री के बड़े प्रोजेक्ट स्थापित हों। पिछड़े जिलों में शुमार संगरूर को प्रदेश का अग्रणी जिला बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री गंभीर हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी उद्योगपति को कोई समस्या आती है तो किसी भी वक्त उनसे संपर्क कर सकते हैं। चेयरमैन डॉ. AR शर्मा ने उद्योगपतियों से आह्वान किया कि पंजाब में ही उद्योग स्थापित करके बेरोजगारी को दूर करें। किसी लालच में नहीं आकर पंजाब को खुशहाल बनाने में योगदान देने की जरूरत है। सरकार भी इंडस्ट्री को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दे।

पंजाबी में बोर्ड लिखने का समय दे सरकार

वाइस चेयरमैन घनश्याम कांसल ने मांग की कि सरकार की ओर से पंजाबी भाषा में बोर्ड लिखने के दिए आदेश को सरकारी कार्यालयों पर भी लागू किया जाए। पंजाबी भाषा में बोर्ड लिखने के लिए इंडस्ट्री को कम से कम एक वर्ष का समय दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+