पंजाब: कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल और लालजीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में कई पंचायतें AAP में शामिल
पंजाब में आम आदमी पार्टी एक से एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर रही है। जब से पंजाब में भगवंत मान की सरकार बनी है तब से आम आदमी पार्टी रोज बुलंदी पर पहुंच रही है। इसका नतीजा यह है कि इस समय हर कोई आम आदमी पार्टी में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
प्रदेश में आम आदमी पार्टी काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। बीजेपी, कांग्रेस, अकाली दल से लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल और लालजीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में कई पंचायतें आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं।

बता दें कि चंडीगढ़ में साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी विधायक हरदीप सिंह मुंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और कुलदीप सिंह धालीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंचायतें आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। कहा कि भगवंत मान सरकार के कामों को देखकर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
भगवंत मान के नेतृत्व में किए गए कार्यों के कारण लोग पार्टी में शामिल हो रहे- लाल जीत सिंह भुल्लर
इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल और लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों के कारण वे आज पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही। साथ ही कनाडा को लेकर चल रहे विवाद को लेकर उन्होंने दोनों देशों की सरकारों से मिलकर मामले को सुलझाने को कहा।
यह भी पढ़ें- पंजाब: नॉर्थ जोन काउंसिल बैठक के लिए अमृतसर पहुंचे CM भगवंत मान, एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्वागत












Click it and Unblock the Notifications