पंजाब: मान सरकार ने 11 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र, मंत्री भुल्लर बोले- 29 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी
पंजाब के मछली पालन, पशु पालन एवं डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 11 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

पंजाब के मछली पालन, पशु पालन एवं डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को नवनियुक्त 11 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने पंजाब भवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह के दौरान नवनियुक्त कर्मियों को बधाई दी।
भुल्लर ने नवनियुक्त कर्मचारियों को निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में 3 हजार क्लर्कों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। इसमें से 11 क्लर्कों को मछली पालन विभाग में तैनात किया गया है।
राज्य सरकार ने बीते सवा वर्ष के दौरान अब तक 29 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां प्रदान की हैं। नौजवानों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए सरकार को प्रतिबद्ध बताया।
विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप ने नए भर्ती क्लर्कों को बधाई देते हुए उनसे निष्ठा से काम करने को कहा। इस अवसर पर डायरेक्टर मछली पालन जसवीर सिंह, डायरेक्टर पशु पालन डॉ. राम पाल मित्तल, डायरेक्टर डेयरी कुलदीप सिंह, सहायक डायरेक्टर मछली पालन सतिंदर कौर, संयुक्त डायरेक्टर डा. रणबीर शर्मा और योजना अधिकारी दीपक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications