पंजाब में लीगल माइनिंग से भर रहा सरकारी खजाना, एक लाख मीट्रिक टन के पार पहुंची
चंडीगढ़, 27 मई: पंजाब में अवैध खनन पर भगवंत मान सरकार ने शिकंजा कस दिया है। खनन मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि पंजाब में लीगल माइनिंग एक लाख मीट्रिक टन के पार हो गई है। बैंस ने बताया कि लीगल माइनिंग भरने से सरकारी खजाने में बढ़ोतरी हो रही है, जो एक अच्छी खबर है।

हरजोत बैंस ने जानकारी दी है कि पिछली सरकार में 40 हजार मीट्रिक टन लीगल माइनिंग होती थी। पिछले साल रोपड़ में 1234 मीट्रिक टन की माइनिंग हुई थी। इस साल रोपड़ में 11307 मीट्रिक टन की माइनिंग हुई। पिछले साल लुधियाना में 2785 मीट्रिक टन की माइनिंग हुई थी। इस साल लुधियाना में 22397 मैट्रिक टन की माइनिंग हुई। जिससे लीगल माइनिंग भरने से सरकारी खजाने में बढ़ोतरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications