पंजाब में कांग्रेस को झटका, जालंधर के डिप्टी मेयर सहित कई नेता सत्‍तारूढ़ 'आप' में आए

जालंधर। पंजाब में कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस में लंबे समय से सेवा निभा रहे जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और कांग्रेसी पार्षद रोहन सहगल ने पार्टी छोड़ दी। उसके बाद वे सत्‍ताधारी दल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनकी तस्‍वीर सामने आई है, जिसमें वे और उनके समर्थक अपनी पार्टी को अलविदा करने के बाद 'आप' ज्‍वॉइन करते दिख रहे हैं।

Punjab: Jalandhars deputy mayor Harsimranjit Singh Bunty and Congress councilor Rohan Sehgal joined AAP

खबर है कि, डिप्टी मेयर बंटी व रोहन सहगल के साथ कौंसलर मिंटू जुनेजा और मिंटू गुज्जर ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। विधायक शीतल अंगुराल व अन्य नेताओं की मौजूदगी में इन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। बताया जा रहा है कि ये नेता कांग्रेस में लंबे समय से सेवा निभा रहे थे, जो अब कांग्रेस को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, कुछ और कार्यकर्ता भी आम आदमी पार्टी में आना चाहते हैं।

इधर, कोरोना की चपेट में आई यह सांसद
पटियाला से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि 'जब कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दिए, तब मैंने कोरोना टेस्ट कराया तो मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, मैंने खुद को एकांत में रखा है।' परनीत कौर ने अनुरोध किया कि जो लोग पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए हैं, वे अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+