पंजाब के इस शहर में कलेक्टर रेट रिवाइज होगा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से लिस्ट मांगी, मार्केट वैल्यू से बढ़ेगा?
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर जिला प्रशासन ने कलेक्टर रेट को रिवाइज कर बढ़ाने की तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से रेट लिस्ट मंगवाए जा चुके हैं। कहा जा रहा है कि रेट इस बार मार्केट वैल्यू से बढ़ेगा। इससे पहले कोरोनाकाल के कारण कलेक्टर रेट लागू नहीं हो सके थे। तत्कालीन डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा ने फरवरी 2020-2021 में कलेक्टर रेट लागू करने संबंधित आदेश जारी कर दिए थे, जिसे मार्च से लागू कराया गया था।

हर साल कलेक्टर रेट रिवाइज कर लागू होते हैं
बता दें कि, हर साल कलेक्टर रेट रिवाइज कर लागू किए जाते हैं। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए कलेक्टर रेड अप्रैल में ही लागू कर दिया जाना था, लेकिन चुनाव के कारण 2 महीने लेट हो चुका है।
पिछली बार जमीन के कलेक्टर रेट में 5 फीसदी से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई थी। जिसमें मेन रोड के साथ लगती एक एकड़ तक की जमीन के कलेक्टर रेट में 15 फीसदी तो कॉमर्शियल भूमि 5% और बाकी दूसरे जमीनों का रेट 10% तक बढ़ाया गया था। हालांकि इस बार कलेक्टर रेट को बाजारी कीमत के बराबर लाने की तैयारी प्रशासन ने की है।

मार्केट वैल्यू आंकना मुश्किल होगा क्योंकि कई तंग गलियों में मकान हैं तो कई ओपन में। कोई एक साइड तो कुछ दो और कहीं तीन साइड में ओपन हैं। जिनका रेट एक समान आंकना सही नहीं होगा।
- महिंदर पाल गुप्ता, एडवोकेट।
कलेक्टर रेट रिवाइज करने की तैयारियों को लेकर अफसरों को निर्देश दिए हैं। फाइनल रिपोर्ट मिलते ही रेट लागू के आदेश जारी किए जाएंगे।
- हरप्रीत सिंह सूदन, डीसी।












Click it and Unblock the Notifications