पंजाब में 16 क्लीनिक सहायकों सौंपे गए नियुक्ति पत्र, मंत्री ब्रह्म शंकर बोले- AAP सरकार अपने वादे पर कायम
पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार का राज्य में रोजगार के क्षेत्र में फोकस है। युवाओं को नौकरी देने को लेकर मान सरकार मंत्री और सीएम ने भी कई बार अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर शर्मा ने 16 क्लीनिक सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ उन्होंने पंजाब सरकार की ओर किए जा रहे स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास पर चर्चा भी की।
पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर शर्मा- जिम्पा ने मंगलवार को होशियारपुर के सिविर सर्जन कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि पंजाब में युवाओं को हर दिन नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। जिससे नौजवानों को रोजगार मिल रहा है।

जिम्पा ने मीडिया को बताया कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने आम आदमी क्लीनिक के माध्यम ने स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई क्रांति लेकर आई है। जिंपा होशियारपुर के सिविल सर्जन कार्यालय में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने और दिल्ली सरकार के संयुक्त प्रयास 550 करोड़ रुपए की लागत से स्वस्थ पंजाब मिशन की शुरू किया जाएगा।
सभी नव नियुक्त क्लिनिक सहायक होशियारपुर में स्थापित किए गए आम आदमी क्लिनिक में काम करेंगे। नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा ले गए आम आदमी क्लिनिक ने पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति खड़ी की है। उन्होंने सभी को पूरी लगने के साथ कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।
जिम्पा ने कहा कि पंजाब को स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी आगे तक ले जाना है। इसके लिए राज्य में भगवंत मान सरकार बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है। राज्य में 650 से अधिक आम आदमी पार्टी क्लिनिक स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा उच्च स्तर की चिकित्सा राज्य में आम जन को सुलभ हो इसके भी प्रयास जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications