पंजाब वासियों के लिए अच्छी खबर, शुरू होने जा रही Free Yoga Classes
पंजाब सरकार जल्द ही राज्य में योगशाला शुरू करने जा रही है। जानकारी के अनुसार सी.एम. की योगशाला नाम के साथ मुहिम शुरू होगी, जिसमें मुफ्त में योग शिक्षा दी जाएगी।

पंजाब सरकार जल्द ही समूचे राज्य में योगशाला की शुरुआत करेगी। CM दी योगशाला नाम से इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत सर्टिफाइड योगा इंस्ट्रक्टर घर-घर तक योग शिक्षा पहुंचा कर लोगों को स्वस्थ बनाएंगे। AAP संयोजक एवं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में ट्वीट किया है।
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने LG को कह कर दिल्ली में मुफ्त योगा क्लास बंद करने के आदेश दिए तो हमने पंजाब में शुरू कर दी। दिल्ली में दिल्ली सरकार की मुफ्त क्लास में रोजाना 17,000 लोग योग करते थे। उनका योगा बंद हो गया। इससे किसका फायदा हुआ? काम रोकने वाले से काम करने वाला ज्यादा बड़ा होता है।
उन्होंने सवाल पूछा कि इससे किसका फायदा होगा। अरविंद केजरीवाल ने अंत में लिखा कि काम रोकने वाले से काम करने वाला अधिक बड़ा होता है।












Click it and Unblock the Notifications