पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, आज सरकार ने किए इन IAS अफसरों के तबादले

punjab latest news in hindi: पंजाब सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। सत्ता में आते ही 'आप' सरकार ने पुलिस व अन्य प्रशासनिक हलकों में काफी फेरबदल किया है। इसी के तहत पंजाब सरकार ने आज प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस दौरान 4 आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनकी सूची निम्न है-

Punjab government transferred these IAS officers today

इधर, प्रशासन की हथियारों को लेकर बड़ी कार्रवाई
पंजाब सरकार के निर्देशो पर जालंधर में जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई समीक्षा प्रक्रिया के दौरान 391 हथियारों के लाइसैंस सस्पेंड करते हुए 438 हथियार लाइसेंस धारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिले में करीब 7000 असला लाइसेंस है, जिनमें से 391 लाइसेंसों को विभिन्न कारणों से असला शाखा और पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न पहलुओं से जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। समय पर लाइसेंस रिन्यू की प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर 438 असला लाइसैंस धारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डी.सी. जसप्रीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की असला ब्रांच और पुलिस विभाग बाकी लाइसैंसों की भी जांच की जा रही है ताकि आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा सके। उन्होंने असला लाइसेंस धारकों से पंजाब सरकार के निर्देशानुसार चल रही जांच में संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग देने की अपील की है ताकि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+