तस्करों के खिलाफ पंजाब सरकार सख्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, 70 करोड़ की हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान दलबीर और जगदीश के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर के घरिंडा के निवासी हैं और पिछले तीन सालों से अमृतसर क्षेत्र में सक्रिय थे।

भगवंत मान

पंजाब के अमृतसर में रूरल पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से एक ड्रोन भी बरामद किया है, जिससे तस्कर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे। अमृतसर रूरल पुलिस को यह सफलता लुधियाना STF के स्पेशल ऑपरेशन के अगले दिन मिली है।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान दलबीर और जगदीश के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर के घरिंडा के निवासी हैं और पिछले तीन सालों से अमृतसर क्षेत्र में सक्रिय थे। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

20 लाख रुपए का सामान
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यूएसए निर्मित परिष्कृत ड्रोन तस्करों के पास से बरामद किया गया है, यह एक डीजेआई श्रृंखला का ड्रोन है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है। जिसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी बैकअप और इन्फ्रारेड-आधारित नाइट विजन कैमरा सहित हाई-टेक विशेषताएं हैं।

उत्तर भारत के साथ यूपी में भी नेटवर्क
अमृतसर रूरल पुलिस ने ड्रग तस्करी गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है, जो ड्रोन का उपयोग करके सीमा पार से हेरोइन मंगवाते थे। यह इस खेप को पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में भिजवा रहे थे।

12 ठिकानों पर चल रही छापेमारी
SSP रूरल स्वप्न शर्माा ने कहा कि दोनों तस्करों ने उत्तर भारत व यूपी में अपना नेटवर्क फैला रखा है। अमृतसर रूरल इस समय हरियाणा और दिल्ली में 12 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द और रिकवरी भी हो सकती है।

एक महीने में पांचवा ड्रोन
पंजाब पुलिस ने एक महीने में पांचवां ड्रोन जब्त करने में सफलता हासिल की है।

29 नवंबर: खेमकरण, तरनतारन में सीमा चौकी (बीओपी) हरभजन के अधिकार क्षेत्र में हेरोइन के छह पैकेट ले जाने वाला एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया। जिसका वजन 6.68 किलोग्राम था।

30 नवंबर: तरनतारन के खलरा में वन तारा सिंह गांव के इलाके से एक टूटा हुआ क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया।

2 दिसंबर: तरनतारन के खेमकरण इलाके से 5.60 किलोग्राम वजनी हेरोइन के पांच पैकेट ले जा रहा एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया।

4 दिसंबर: तरनतारन में BOP कालिया के क्षेत्र से हेरोइन के तीन पैकेटों से लदा एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया, जिसका वजन 3.06 किलोग्राम था।

25 दिसंबर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा 10 किलो हेरोइन के साथ डीजेआई श्रृंखला यूएसए निर्मित 20 लाख रुपए का हाई-टेक ड्रोन बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार ने आंगनबाड़ियों की मानी मुख्य मांग, लिया अहम फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+