पंजाब सरकार को मिली जीएसटी मुआवजे की बकाया राशि, जानिए कितने हजार करोड़ दिए गए?
चंडीगढ़। पंजाब को केंद्र सरकार से जीएसटी मुआवजे के तौर पर 31 मई 2022 तक का बकाया 5890 करोड़ मिल चुका है। केंद्र सरकार ने यह राशि मंगलवार को जारी की। जिसके बाद यह भी कहा जा रहा है कि, अब 1 जून 2022 से पंजाब सरकार को केंद्र से जीएसटी मुआवजा नहीं मिलेगा। बता दें कि, पंजाब का मासिक प्रोटेक्टेड जीएसटी कलेक्शन 2739 करोड़ रुपए है, जबकि सरकार अभी दो हजार करोड़ रुपए का आंकड़ा भी छू नहीं पाई है।

अगर पंजाब सरकार इस मासिक लक्ष्य को पार कर लेती है तो उसे केंद्र से जीएसटी मुआवजा मांगने का कोई अधिकार नहीं रहेगा। हालांकि, पंजाब सरकार अभी भी इस समय सीमा को 5 साल तक बढ़ाने की मांग कर रही है। वहीं, हरियाणा को 1385 करोड़ व हिमाचल को 838 करोड़ का मुआवजा मिला है।

क्यों दे रही केंद्र सरकार जीएसटी मुआवजा?
अकेले जीएसटी कलेक्शन की बात करें तो 2017-18 में पंजाब का जीएसटी कलेक्शन 7897 करोड़ रुपए था जो 2021-22 में बढ़कर 16828 करोड़ तक पहुंच गया, जीएसटी एग्रीमेंट के अनुसार इस तारीख तक पंजाब को 32868 करोड़ जीएसटी के तौर पर मिलने चाहिए थे।
अभी दो हजार करोड़ रुपए का आंकड़ा भी छू नहीं पाई है। अगर पंजाब सरकार इस मासिक लक्ष्य को पार कर लेती है तो उसे केंद्र से जीएसटी मुआवजा मांगने का कोई अधिकार नहीं रहेगा। हालांकि, पंजाब सरकार अभी भी इस समय सीमा को 5 साल तक बढ़ाने की मांग कर रही है। वहीं, हरियाणा को 1385 करोड़ व हिमाचल को 838 करोड़ का मुआवजा मिला है।












Click it and Unblock the Notifications