पंजाब सरकार ने खोला स्कूली अध्यापकों के लिए अहम पोर्टल
लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग में काम कर रहे कच्चे अध्यापकों और नान टीचिंग स्टाफ की सेवाओं को रैगुलर करने सम्बन्धी आवेदन लेने के लिए पोर्टल खोल दिया है। यह जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दी।

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में कच्चे टीचिंग और नॉन टीचिंग कर्मचारियों को पक्का करने के लिए आनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है, जोकि 6 जनवरी 2023 तक खुला रहेगा। बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि परसोनल विभाग की तरफ से 7 अक्तूबर, 2022 को पॉलिसी फार दा वैलफेयर आफ एडहॉक कंटरैकचुअल टैंपरैरी टीचर (नेशन बिल्डर) एंड अदर एंपलाईज़ इन स्कूल एजुकेशन डिपार्टमैंट लागू की गई थी।
बैंस ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्कूल शिक्षा विभाग के कायाकल्प करने के साथ-साथ स्कूल शिक्षा विभाग में काम करते अध्यापकों और नॉन टीचिंग स्टाफ की सभी जायज़ मांगों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications