पंजाब सरकार से वर्कर्स की यूनियन की मांग, करेंगे चक्का जाम, जानिए कब क्‍या होगा?

लुधियाना। पंजाब रोडवेज पनबस, पी.आर.टी.सी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने चक्का जाम करने का ऐलान किया है। वर्करों ने कहा कि अगर सरकार द्वारा तुरंत उनकी मांगे न मानी गई तो 27 से 29 सितंबर तक 3 दिन के लिए हड़ताल करते हुए सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा। इससे पहले आज पंजाब भर के 27 डिपो के आगे गेट रैलियां की गई।

Punjab government news: The workers union demand and chakka jam updates

लुधियाना डिपो के गेट पर संबोधित करते हुए प्रधान सतनाम सिंह उप-प्रधान सुखदेव सिंह व गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने की बात करती है पर ट्रांसपोर्ट विभाग के कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना तो दूर की बात यूनियन को मिलने के लिए समय भी नहीं दिया जा रहा। इसके उल्ट ट्रांसपोर्ट विभाग एक बार फिर से आउटसोर्स के जरिए भर्ती करने जा रहा है, जिससे साबित होता है कि सरकार केवल दिखावा कर रही है।

Punjab government news: The workers union demand and chakka jam updates
उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को पटियाला में पी.आर.टी.सी के मुख्य ऑफिस के आगे धरना लगाया जाएगा। 13 सितंबर को पनबस के चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय के आगे धरना दिया जाएगा। इसके बाद 20 सितंबर को ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब की कोठी का आगे रोष प्रदर्शन किया जाएगा। लेकिन फिर भी सुनवाई न हुई तो 27, 28 व 29 सितंबर को राज्य स्तरीय हड़ताल कर सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+