माइनिंग को लेकर पंजाब सरकार ने जारी किया नया आदेश, व्हाट्सऐप से मिलेगी मंजूरी
लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। मान सरकार के इस फैसले से पंजाब राज्य में अब 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल से 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी व्हाट्सएप मैसेज के द्वारा ली जा सकेगी। यह जानकारी पंजाब राज्य के खनन और भूमि-विज्ञान मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दी गई।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बैंस ने बताया कि उनके ध्यान में आया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य में 'सैंड एंड ग्रेवल माइनिंग पॉलिसी-2021' के अंतर्गत 2 एकड़ तक के क्षेत्र में 3 फुट तक हाथों से मिट्टी निकालने की मंजूरी दी गई थी जिस कारण लोगों को बहुत-सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और दफ्तरी चक्कर भी लगाने पड़ते थे। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति मशीन का प्रयोग करता था, तो उसके खिलाफ माइनिंग का पर्चा दर्ज हो जाता था।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस कठिनाई भारी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मशीनों का प्रयोग करने की मंजूरी दी गई है और इस प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए अब 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल से 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी व्हाट्सएप मैसेज के द्वारा देने का दफ्तरी हुक्म जारी किया गया है। इस हुक्म के द्वारा जिस किसी ने भी 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल से 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी वाट्सऐप मैसेज़ के द्वारा मिलेगी।
मंजूरी लेने के लिए विनती करने वाले को अपना नाम/पिता का नाम, गाँव का नाम, गाँव के सरपंच का नाम, तहसील/जिले का नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और जिस जगह की खुदाई की जानी है, उसका राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार नंबर हदबस्त व्हाट्सएप नंबर 99140-09095 पर भेजेगा।
इससे आम लोगों और जमीनदारों को अपने घरों या अन्य कामों के लिए खेतों से मिट्टी ले जाना आसान हो जाएगा।
मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि सूचना मुकम्मल और सही होने की सूरत में नोडल अफसर आवेदनकर्ता को यूनिक आईडैंटीफिकेशन नंबर व्हाट्सएप या टेक्स्ट मेसेज के द्वारा जारी करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई गलत तथ्य देकर खुदवाई संबंधी मंजूरी लेगा और विभागीय जांच के दौरान अधिक खुदाई करने का मामला सामने आता है तो सम्बन्धित के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications