10 करोड़ के टैक्स माफ को लेकर हरकत में पंजाब सरकार, मंत्री ने जांच कर ट्रांसपोर्टरों से वसूली के दिए आदेश

पंजाब में ट्रांसपोर्टरों के टैक्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 10 करोड़ का कर गलत तरीके से माफ करने का आरोप है।

भगवंत मान

पंजाब में ट्रांसपोर्टरों के करोड़ों के टैक्स गलत तरीके से माफ किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐसा हुआ और करीब 10 करोड़ के टैक्स माफ किए गए। इसे लेकर भगवंत मान सरकार हरकत में आ गई है। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मामले की जांच कर ट्रांसपोर्टरों से वसूली के आदेश दिए हैं।

RTO को 3 महीने के टैक्स माफ करने का अधिकार
ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय कोविड से पहले साल 2019 में ट्रांसपोर्टरों के 10 करोड़ से अधिक के टैक्स गलत तरीके से माफ किए जाने का पता लगा है। मामले में RTO करण सिंह छीना को चार्जशीट किया गया है। RTO को 3 महीने का टैक्स माफ करने का अधिकार है, लेकिन उनके द्वारा 1 साल पुराने टैक्स माफ किए गए हैं।

मंत्री भुल्लर ने कहा कि मामले में जांच के लिए एक सब-कमेटी गठित की है। साथ ही माफ किया गया ट्रांसपोर्टरों का गलत टैक्स उनसे वसूल किए जाने के आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि इस मामले में किसी भी राजनीतिक पार्टी के लोग शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में आप का बढ़ा कुनवा, CM मान की उपस्थिति में पूर्व कांग्रेसी विधायक सुरिंदर चौधरी AAP में शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+