पंजाब सरकार खिलाड़ियों के लिए शुरू करेगी अब यह योजना, खेल मंत्री ने किया ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब को खेल में फिर से देश का अग्रणी राज्य बनाने की मुख्यमंत्री भगवंत मान की वचनबद्धता के अंतर्गत खेल विभाग ने खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करने और निचले स्तर पर खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई के लिए 'ओलिम्पियन बलबीर सिंह सीनियर वजीफा स्कीम' की शुरूआत करने का फैसला किया है। यह ऐलान खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब भवन में किया।

Punjab government Big announcement for sportspersons

Recommended Video

    Punjab में Agnipath Scheeme को लेकर मचा बवाल, CM Bhagwant Mann का जवाब|वनइंडिया हिंदी|*News

    मीत हेयर ने बताया कि भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर पंजाब के प्रसिद्ध खिलाडिय़ों के लिए यह नवीन स्कीम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल सीनियर नैशनल पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों को एक साल के लिए 8000 रुपए प्रति माह और जूनियर नैशनल मुकाबले में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को एक साल के लिए 6000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। खिलाड़ी ने कोई भी पदक जीता हो, उसे यह राशि एक साल के लिए प्रतिमाह मिलेगी। इस स्कीम के लिए खेल विभाग ने सालाना 12.50 करोड़ रुपए बजट रखा है।

    Punjab government Big announcement for sportspersons

    मीत हेयर ने बताया कि पंजाब के खिलाडिय़ों के लिए स्वास्थ्य बीमा भी शुरू किया जा रहा है। खिलाडिय़ों को खेल का सामान मुहैया करवाने के अलावा नए प्रशिक्षकों की भर्ती भी की जा रही है। डे स्कॉलर खिलाडिय़ों की डाइट 100 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए और होस्टल वाले खिलाडिय़ों के लिए डाइट 200 से बढ़ाकर 225 रुपए कर दी गई है। खेल माहिरों की राय से नई खेल नीति लाई जा रही है, जिसका मनोरथ खिलाडिय़ों की प्रतिभा पहचान कर उनको मुकाबलों के लिए तैयार करना है। खिलाडिय़ों के लिए डाइट, कोचिंग, खेल सामान, नौकरियां और नकद पुरस्कार से सम्मानित करना नीति का अहम अंग होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+