अमृतपाल के समर्थकों पर पंजाब सरकार का एक्शन, हथियारों को लेकर जांच जारी
पंजबा सरकार ने अमतपाल समर्थकों पर बड़ी आरोपी कार्रवाई की है। हथियारों को लेकर चर्चा जारी है।

पंजाब सरकार के कहने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतपाल के साथी वरिंदर सिंह का गन लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। उधर, जम्मू के सांबा से तलविंदर सिंह के खिलाफ कार्रवाई होगी या नहीं अभी यह साफ नहीं हो पाया है। आपको बदा दें कि अजनाला कांड के बाद पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही हैं। अजनाला में हुई हिंसा के दौरान अमृतपाल के साथियों के हथियारों को लेकर जांच जारी है। पंजबा सरकार ने अमतपाल समर्थकों पर बड़ी आरोपी कार्रवाई की है।
बता दें कि वरिंदर सिंह का गन लाइसेंस वर्ष 2013 में जम्मू के किश्तवाड़ प्रशासन ने जारी किया था जिसकी मियाद 2017 तक थी। पंजाब डी.जी.पी. ने आदेश जारी किया है कि अमृतपाल के अन्य समर्थकों के हथियारों को भी रिव्यू किया जाए। जिक्रयोग्य है कि अमृतपाल जहां भी जाता है तो वहीं उसके समर्थक लाइसेंसी हथियार साथ लेकर जाते हैं जिसके चलते हथियारों की जांच को लेकर यह कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें- बजट का विरोध करने वालों को मुख्यमंत्री भगवंत मान का करारा जवाब












Click it and Unblock the Notifications