पंजाब: पूर्व मंत्री तोता सिंह का निधन, CM मान सहित राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुख

चंडीगढ़, 21 मई: पंजाब के पूर्व शिक्षामंत्री व अकाली दल के पूर्व प्रमुख तोता सिंह ने निमोनिया से लंबे संघर्ष के बाद मोहाली के प्राइवेट अस्पताल अंतिम सांस ली। उनके देहांत के बाद पंजाब की राजनीति में शोक है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उनके देहांत पर शोक व्यक्त किया है।

tota singh

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को शक्ति प्रदान करे। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल, पूर्व शिक्षामंत्री दलजीत सिंह चीमा और कांग्रेसी नेताओं ने भी इस दुख की घड़ी में शोक व्यक्त किया है।

आत्मिक शांति के लिए अरदास करता हूं- स्पीकर कुलतार सिंह

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह के देहांत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने संदेश में कहा कि जत्थेदार तोता सिंह, जो अपनी सांसों की पूंजी पूरी करने के बाद गुरु चरणों में जा बसे हैं, उनकी आत्मिक शांति के लिए अरदास करते हुए दुख की घड़ी में परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करता हूं।

दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें - कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी संवेदनाएं पूर्व कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह के परिवार के साथ हैं, जिनका आज निधन हो गया। वह वाहेगुरु जी से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं - सुखबीर बादल

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि वरिष्ठ अकाली नेता जत्थेदार तोता सिंह के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। जत्थेदार साहब मेरे लिए पिता समान थे और हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनकी अमूल्य और बुद्धिमान सलाह हमेशा छूटी रहेगी। इस दुख की घड़ी में वह बराड़ परिवार के साथ खड़े हैं।

ईश्वर जत्थेदार साहब की आत्मा को शांति प्रदान करें- दलजीत सिंह चीमा

पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह का आज निधन हो गया। जत्थेदार साहब का निधन परिवार और पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर जत्थेदार साहब की आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को शक्ति प्रदान करें।

अकाली नेता के देहांत पर शोक है - राजा वडिंग

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि वेटरन अकाली नेता, जत्थेदार तोता सिंह जी के दुखद निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+