पंजाब: एक्साइज डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, बरामद की गई 53 हजार लीटर से ज्यादा लाहन
बटाला। पंजाब में एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने सर्कल श्री हरगोबिंदपुर व हरचोवाल के अंतर्गत आते ब्यास दरिया के किनारे बसे गांव बुड्ढाबाला व कठाना गांवों व दरिया के अंदर टापू पर रेड डाली। जहां से 53,460 लीटर लाहन बरामद की गई। हालांकि, इस काले धंधे से जुड़े कई गुनहगार भाग निकले। भारी मात्रा में मिले लाहन को एक्साइज डिपार्टमेंट ने बाद में नष्ट करवा दिया।

पंजाब में यहां हजारों लीटर लाहन बरामद
राजिंद्रा वाइन के जी.एम. तेजिंद्रपाल सिंह तेजी और सर्कल इंचार्ज जतिंद्र ने इस बारे में जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि, प्रदेश में एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब सर्कल श्री हरगोबिंदपुर व हरचोवाल के अंतर्गत आते ब्यास दरिया के किनारे बसे गांव बुड्ढाबाला व कठाना गांवों व दरिया के अंदर टापू पर छापेमारी करते हुए हजारों लीटर लाहन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि, टीम में एक्साइज ई.टी.ओ. राजिंद्र तनवर, एक्साइज ई.टी.ओ. गौतम गोबिंद, एक्साइज इंस्पैक्टर दीपक कुमार, एक्साइज इंस्पैक्टर गुलजार मसीह, ए.एस.आई. गुरमीत सिंह, हवलदार दीवान सिंह, हवलदार दारा सिंह, हवलदार हरविंद्र सिंह शामिल थे।

आबकारी विभाग के हाथ लगी कामयाबी
उन्होंने बताया कि, उक्त ने गांव बुड्ढाबाला व कठाना और ब्यास दरिया के अंदर बने टापू पर छापेमारी कर 53,460 लीटर लाहन को बरामद किया। राजिंद्रा वाइन के जी.एम. तेजिंद्रपाल सिंह तेजी और सर्कल इंचार्ज जतिंद्र ने कहा कि, बाद में लाहन को नष्ट करवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications