पंजाब के 4 महान खिलाड़ियों की जीवनी पढ़ेंगे बच्चे, शिक्षा मंत्री बैंस ने दी जानकारी
शिक्षा मंत्री बैंस ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब के 4 महान खिलाड़ियों की बच्चे जीवनी पढ़ेंगे।

चंडीगढ़ : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को राज्य से संबंधित 4 महान खिलाड़ियों की जीवनी पढ़ाई जाएगी। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। बैंस ने कहा कि इसका मकसद आज के समय के अनुसार शिक्षा मुहैया करवाने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी ताकत को साबित करने के लिए प्रेरित करना है।
बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पंजाब को खेल में फिर से अग्रणी बनाने की वचनबद्धता पर चलते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंजाब के महान खिलाड़ियों की जीवनी को स्कूली पढ़ाई का सिलेबस बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार पंजाब के 4 महान खिलाड़ियों की संक्षिप्त जीवनी शारीरिक शिक्षा विषय की पाठ्यपुस्तकों में शामिल की गई है। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों की जीवनी स्कूल सिलेबस में शामिल की गई है उन्होंने पंजाबियों का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शारीरिक विषय की 9वीं कक्षा की किताब की पाठ्यपुस्तक में 3 बार के ओलंपिक गोल्ड मैडल हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर, महान एथलीट मिल्खा सिंह, एशियन चैंपियन मुक्केबाज कौर सिंह और शारीरिक शिक्षा की 10वीं कक्षा की किताब की पाठ्यपुस्तक में भारत के पहले अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त ओलम्पियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा की जीवनी शामिल की गई है।












Click it and Unblock the Notifications