पंजाब: सीएम मान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, इन मुद्दों पर रखी बात

पंजाब के CM भगवंत मान ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) से हिमाचल प्रदेश को पानी देने के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने हिमाचल को पानी देने पर NOC की शर्त हटाने का विरोध किया है। केंद्र सरकार ने बीती 15 मई को आदेश जारी कर NOC की शर्त हटाई थी।
CM भगवंत मान ने अपने पत्र में लिखा कि BBMB केवल एक प्रबंधन है, जिसे केंद्र सरकार सीधे पानी देने का आदेश नहीं दे सकती। उन्होंने लिखा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड से पानी दिए जाने का पैमाना पहले से तय है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा BBMB को सीधे आदेश जारी करना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन बताया।
इससे पहले भी BBMB को लेकर पंजाब और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद जारी है। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार पर BBMB से उनके हिस्से को काटने के आरोप लगाए हैं। पंजाब के अधिकारियों को वहां नियुक्ति नहीं दिए जाने की बात भी कही।












Click it and Unblock the Notifications