पंजाब के सीएम भगवंत मान WhatsApp पर आम जन से करेंगे सीधा संवाद, कैसे जुड़ें? जानिए

पंजाब के सीएम भगवंत मान अब व्हाट्सएप के जरिए सीधे आमजन से संवाद करेंगे। पंजाब सरकार ने ये निर्णय सीएम ने लोगों के सीधे जुड़ाव और राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में लोगों की बराबर हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। सीएम मान ने नए चैनल की शुरूआत पर कहा कि ये पंजाब के लोगों शासन के सामने सीधे अपनी बात रखने और त्वरित समाधान पाने का एक बड़ा प्लेफार्म साबित होगा।

पंजाब में आमजन अब आसानी से शासन तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे। उन्हें सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान से व्हाट्सएप के जरिए जुड़ने का मौका मिलेगा। नए व्हाट्सएप चैनल https://www.whatsapp.com/channel/0029Va42I695fM5iIFathJ0Q पर क्लिक करके सीएम मान से सीधे जुड़ा जा सकता है। सीएम मान ने इसे पंजाब की जनता के लिए बड़ा अवसर बताया है। सरकार की ओर दावा किया गया कि इससे जनता और शासन सत्ता के बीच लोगों को भरोसा बढ़ेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार की जन कल्याणकारी और विकास की प्रमुख नीतियों की जानकारी मिलेगी।

Punjab CM Bhagwant Mann WhatsApp

पंजाब की सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह एक नेक प्रयास है, जो पंजाब की जनता और शासन के बीच अटूट संबंध स्थापित करने में सहायता करेगा। इस व्हाट्सएप चैनल के जरिए राज्य सरकार और आम जन के बीच संबंध मजबूत होंगे। इसके साथ ही जनता से मिले सीधे फीडबैक सरकार भी बेहतर तरीके से काम करेगी।

सीएम मान ने कहा कि वर्तमान युग प्रौद्यौगिकी का है। नए व्हाट्सएप चैनल के जरिए पंजाब के लोग सरकार के साथ शासन में बराबर के हिस्सेदार बन सकेंगे। मुख्यमंत्री मान ने उम्मीद जताई है इसके जरिए शासन की जमीनी स्तर तक दमदार तरीके से पहुंच होगी। इसके साथ ही लोगों को राज्य के विकास और लोगों की भलाई के लिए पंजाब सरकार के कार्यों की जानकारी सीधे मिल सकेगी। जिसका सीधा फायदा जनता होगा, क्योंकि इस माध्यम जरिए सीधे सरकार की ओर जनता को सरकार के प्रयासों और कार्यों की सूचना मिल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+