पंजाब के CM मान का केंद्र सरकार पर निशाना बोलेः बुजुर्गों के पैसे शेयर मार्केट में लगाना चाहते
पंजाब के CM मान ने अंदेशा जताया कि यदि बुजुर्गों के पैसे शेयर मार्केट में लगाए जाएंगे तो नीरव मोदी, विजय माल्या और अडानी जैसे लोग ले जाएंगे।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने अब ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) स्कीम पर सवाल खड़ा किया है। इस संबंध में उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी भी दी है। CM मान ने बताया कि बुजुर्गों के पैसे काट कर उन्हें शेयर मार्केट में लगाने के संबंध में दिल्ली से फरमान आया है। इसे उन्होंने केंद्र की नई पेंशन स्कीम बताया है। मान ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।
CM मान ने अंदेशा जताया कि यदि बुजुर्गों के पैसे शेयर मार्केट में लगाए जाएंगे तो नीरव मोदी, विजय माल्या और अडानी जैसे लोग ले जाएंगे। उन्होंने इसे ही केंद्र सरकार की नई पेंशन स्कीम बताया है। मान ने कहा कि AAP इस स्कीम के पैसों के लिए केंद्र सरकार के साथ लड़ाई लड़ेगी।
गौरतलब है कि CM मान ने बीते दिनों दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इससे पहले पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित भी केंद्रीय गृह मंत्री से मिले थे। इसके बाद पंजाब विधानसभा सेशन की शुरुआत के दौरान गवर्नर ने अपने अभिभाषण में पंजाब सरकार को मेरी सरकार कहते हुए संबोधित किया था। साथ ही उम्मीद जताई कि अब पंजाब सरकार उनके सवालों के जवाब देगी।
पंजाब सरकार ने OPS की नोटिफिकेशन की जारी
पंजाब सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS/NPS) स्कीम की नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि बजट सेशन के दौरान पंजाब सरकार इस संबंध में कोई घोषणा कर सकती है, लेकिन अब इस मामले में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच कोई नया मोड़ आने का अंदेशा है।
बीते समय NPS के साथ मौजूदा रिजर्व फंड 16,746 करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है। पंजाब सरकार भारत सरकार के पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) से इस राशि को लौटाने की अपील भी कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications