भ्रष्टाचार में लिप्त किसी को भी नहीं बख्शेंगे, चाहे मंत्री, विधायक, अफसर हो: सीएम मान

मोगा पहुंच सीएम भगवंत मान ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्री, विधायक, अफसर किसी को भी नहीं बख्शेंगे।

bhagwant mann

मोगा: पंजाब सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी मंत्री, विधायक, सरकारी अधिकारी को नहीं बख्शेगी। उक्त विचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा के विधानसभा हलका धर्मकोट में प्रकट किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बठिंडा के विधायक अमृत रतन तथा पुलिस अधिकारी राजजीत सिंह पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस अवसर पर खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, धर्मकोट के विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, बाघापुराना हलके के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, निहाल सिंह वाला हलके के विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर, जीरा हलके के विधायक नरेश कटारिया के अलावा डिप्टी कमिश्नर मोगा कुलवंत सिंह, एसएसपी मोगा जे. इलेनचेंजिय, जिलाध्यक्ष व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हरमनदीप सिंह बराड़ आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली कांग्रेस व अकाली सरकारों के मंत्रियों ने जिस प्रकार पंजाब के खजाने को चूना लगाकर लूटा है तथा लूटे हुए पैसे की गिनती करने के लिए घर में मशीनें लगाई थीं, अब उनको जेलों में डाला जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भी चाहे अपना ही विधायक व मंत्री क्यों न हो भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया तथा उसी प्रकार पंजाब में भी भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अकाली पार्टियों ने पिछले 60 वर्षो में जालंधर में कोई विकास नहीं किया तथा आज भी गंदगी के ढेर, सीवरेज की समस्या, पीने के पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रिंकू के विजयी होने पर जालंधर की सारी समस्याओं का हल करके लोगों को सहूलियतें मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन के समय अंसारी पर जो 55 लाख रुपए खर्च किए गए हैं, पंजाब सरकार उस पैसे की अदायगी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस घटना में लिफ्त लोगों से यह पैसे वसूल किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+