पंजाब: सीएम मान का इंडस्ट्री को लेकर नई पहल, व्यापारियों से मांगे सुझाव, जारी किया व्हट्सएप नंबर व ई-मेल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लाइव होकर इंडस्ट्री को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने उद्योग लेकर व्यापारियों से सुझाव मांगे हैं।
व्यापारियों से मांगे सुझाव को लेकर पंजाब सरकार द्वारा व्हट्सएप नंबर व ई-मेल जारी की है। इन पर व्यापारी वर्ग अपने सुझाव दे सकते हैं। सी.एम. मान ने कहा कि सरकार ने उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सुझाव मांगे हैं। सरकार द्वारा जारी व्हट्सएप नंबर 81948-91948 व ईमेल आई.डी. [email protected] है।
सी.एम. मान ने कहा कि उद्योग को उत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पंजाब को रंगला बनाने के लिए सरकार एक और पहल करने जा रही है। पंजाब को जल्द ही उद्योग के मामले में नंबर-1 बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनता के सुझावों से काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications